त्योदा पुलिस ने किया 1 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश : रायखेडी डकैती में 04 आरोपी व 01 विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार
व्यास टाइम्स समाचार पत्र से हरिओम पाल की रिपोर्ट

4 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई : 44 तोला सोना, 1 किलो से अधिक चांदी, 10 लाख नगदी, 1 मोटर साइकिल और अवैध हथियार सहित कुल 1 करोड़ कीमत का मशरूका बरामद*
हरिओम पाल जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
विदिशा में गंभीर अपराधों के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना त्योदा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ग्राम रायखेडी में घटित सनसनीखेज डकैती की घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए त्योंदा पुलिस ने 04 आरोपियों एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर नगदी, स्वर्ण-रजत आभूषण, वाहन, मोबाइल एवं हथियार सहित करीब रु1 करोड़ का मशरूका बरामद किया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 23-24 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को फरियादी श्री बृजबिहारी पिता स्व. श्री आशाराम कुर्मी (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम रायखेडी, थाना त्योदा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर उन्हें व परिवारजनों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी लूट ली।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना त्योदा में अपराध क्रमांक 10/26 अंतर्गत धारा 309(6), 312, 331(6), 310(2), 336(2), 336(3), 340(2) बीएनएस, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*राहतगढ़ पुलिस का योगदान:*
दिनांक 24.01.2025 की दरम्यानी रात थाना राहतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत लड़ाई-झगड़े के एक इवेंट में जा रही डायल-112 वाहन को देखकर मौके पर मौजूद आरोपी घबरा गया तथा भागने के प्रयास में लूट-चोरी का मशरूका सड़क पर गिरा दिया। डायल-112 में तैनात पुलिस बल द्वारा तत्परता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और एक आरोपी को मौके से ही मशरूका सहित गिरफ्तार किया गया। यह संपूर्ण कार्रवाई एसडीओपी (पुलिस) राहतगढ़ श्री योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी राहतगढ़ निरीक्षक श्री मुकेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम सउनि. हरिनारायण दुबे, सउनि. रामसिंह, प्र.आर. मणिशंकर मिश्रा, रंजीत सिंह, जगदीश सिंह, राजा दांगी, रमेश कुमार आर. देवेश सिकरवार, वैभव शुक्ला, केश लाल मार्को, अभिषेक रघुवंशी, अजय कसाना एवं आर. मुनेन्द्र तोमर की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
*जांच की प्रमुख कार्यवाहियां:*
थाना त्योदा, राहतगढ़, सागर, इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों के 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण, जिला फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ द्वारा वैज्ञानिक परीक्षण और 150 से अधिक संदिग्धों से गहन पूछताछ कर तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सतत मैदानी पतारसी के उक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपियों को ग्राम रायखेडी एवं ग्राम बहादुरपुर (थाना राहतगढ़) से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
छोटू उर्फ धनसिंह पिता दशरथ पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी सेमरा गोपालमन, थाना जैसानगर
बिहारीलाल पिता भवरलाल कुशवाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी रायखेडी, थाना त्योदा
जयदीप पिता बाबूलाल अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना राहतगढ़
संदीप पिता बाबूलाल अहिरवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना राहतगढ़
01 विधि विरुद्ध बालक भी प्रकरण में संलिप्त पाया गया
*कुल बरामद मशरूका (अनुमानित कीमत ₹1 करोड़):*
44 तोला सोना
1 किलो 300 ग्राम चांदी
₹10 लाख नगदी राशि
05 मोबाइल फोन
01 मोटरसाइकिल (MP15 MX 9660)
01 देशी कट्टा (.315 बोर)
01 तलवार
*स्वर्ण-रजत आभूषणों का विवरण:*
सोने के हार 03
सोने की अंगूठी 03
सोने की चेन 02
सोने का कमरबंद 01
सोने के लॉकेट 23
सोने के कान के झाले 12
सोने के हथफूल व बाजूबंद 03 जोड़ी
सोने की चूड़ियां 06
चांदी की पायल 09
चांदी की लच्छे 03
चांदी की बिछुड़ी 61
*गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी का विवरण:*
प्रकरण में की गई पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल 02 आरोपियों 01 विधि विरुद्ध बालक की गिरफ्तारी ग्राम बहादुरपुर, राहतगढ़ क्षेत्र से की गई, जबकि 01 आरोपी को ग्राम रायखेडी, त्योदा से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 01 आरोपी की गिरफ्तारी ग्राम रजवास, थाना राहतगढ़ द्वारा की गई।
वहीं बरामद मशरूका के संबंध में की गई कार्रवाई में ग्राम बहादुरपुर एवं ग्राम रायखेडी से कुल 16 तोला सोना बरामद किया गया, जबकि शेष स्वर्ण-रजत आभूषण एवं अन्य मशरूका ग्राम रजवास, थाना राहतगढ़ क्षेत्र से बरामद किया गया। कार्रवाई में सम्मिलित विदिशा पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारी: पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा गठित 04 विशेष पुलिस टीमों में उक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी (पुलिस) गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में निरीक्षक आनंद राज, निरीक्षक संजय बेदिया, जिला फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेंद्र साहू, उनि गौरव रघुवंशी, उनि ऋतुराज सिह, उनि रोहित कौरव, सउनि गोरी शंकर राजपूत, सउनि रघुवीर सिंह राय, प्र.आर. जितेन्द्र खटीक, प्र.आर. अमित सक्सेना, प्र.आऱ. रविन्द्र तोमर, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आर.अजय सिकरवार, आर.सोनू राजपूत, आर. देवन्द्र उचारिया, आर. सुमित अवस्थी, आर. अखिलेश शुक्ला, आर. सतेन्द्र दांगी, आर. शिवम् सिह तोमर, आर.शुभेन्द्र चोहान, आर. राजेन्द्र मिश्रा, आर. प्रदीप अलावा, आर हरिकेश तोमर एवं आर महेंद्र इन सभी अधिकारियों एवं उनकी टीम के समन्वित, सतत एवं तकनीकी प्रयासों से इस संगठित डकैती कांड का सफलतापूर्वक पर्दाफाश संभव हो सका।


