मध्य प्रदेश

थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही

राजगढ़ से व्यास टाइम्स समाचार से मुकेश अहिरवार

थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही युवक को सकुशल तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया गया, सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर की गई कानूनी कार्यवाही*

राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा एक गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 20.01.2026 को फरियादिया सरजूबाई पति फूलसिंह तंवर, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सूखा सेदरा थाना खिलचीपुर हाल विनायकनगर ब्यावरा द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका पुत्र दुर्गेश पिता फूलसिंह तंवर, उम्र 27 वर्ष, दिनांक 17.01.2026 को काम की कहकर ब्यावरा से निकला था, जो वापस नहीं लौटा।

फरियादिया को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम दिलावरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके पुत्र दुर्गेश को बंधक बनाकर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की गई तथा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 296(बी), 115(2), 126(2), 133, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक अखिलेश वर्मा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार युवक दुर्गेश की तलाश हेतु अलग–अलग टीमें गठित की गईं। सतत प्रयासों के फलस्वरूप युवक दुर्गेश को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

आरोपियों की पहचान एवं कानूनी कार्यवाही

विवेचना के दौरान सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। विवेचना में सामने आए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

1. पवन पिता हरिसिंह तंवर, निवासी ग्राम दिलावरा

2. गोरधन पिता प्रभू तंवर, निवासी ग्राम दिलावरा

3. मोरसिंह पिता रुगनाथ तंवर, निवासी ग्राम दिलावरा

4. मांगीलाल पिता धुरीलाल तंवर, निवासी ग्राम दिलावरा

उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में विधिसम्मत कानूनी कार्यवाही की गई है तथा विवेचना जारी है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक अखिलेश वर्मा एवं उनकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।

VYAS TIME NEWS

राष्ट्रीय व्यास टाइम्स समाचार पत्र एवम VT 24 NEWS भोपाल उज्जैन मध्य प्रदेश से प्रकाशित प्रधान संपादक डॉ.आर एस व्यास भोपाल मध्यप्रदेश मोबाइल नंबर 9424655735

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!