Welcome to VYAS TIME NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to VYAS TIME NEWS
Uncategorized

श्री श्याम संकीर्तन के साथ मनाया जि.पं अध्यक्ष प्रतिनिधि नौरंग सिंह गुर्जर का जन्मदिवस

श्री श्याम संकीर्तन के साथ मनाया जि.पं अध्यक्ष प्रतिनिधि नौरंग सिंह गुर्जर का जन्मदिवस

बैरसिया।रविवार को भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नौरंग सिंह गुर्जर का जन्मदिवस उनके निज निवास प्रसिद्ध देव स्थान ग्राम बरखेड़ी देव में भक्तिमय माहौल में सादगी के साथ मनाया गया बता दें कि अपने जन्म दिवस पर पावन पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नौरंग सिंह गुर्जर ने भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वही सुबह से ही सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई देने वाले समर्थकों, इष्ट मित्रों एवं सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के लोगों का तांता गुर्जर के निवास पर लगा रहा। वही संध्या के समय नौरंग सिंह गुर्जर के निवास बरखेड़ी देव में श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बाबा श्याम का दिव्य दरबार सजाया गया एवं क्षेत्र की सुप्रसिद्ध गायिका श्रेया श्रद्धा तिवारी द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई जिसमें उपस्थित सभी जन भगवान की भक्ति में झूम उठे और सभी ने अध्यक्ष प्रतिनिधि नवरंग सिंह गुर्जर को जन्म दिवस की बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अध्यक्ष प्रतिनिधि के समर्थक एवं आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे वहीं गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका प्रेम और स्नेह सदैव मुझे मिलता रहे और मैं भी वादा करता हूं के मैं हमेशा पूर्ण ईमानदारी के साथ जन सामान्य के हित के कार्य करता रहूंगा

VYAS TIME NEWS

राष्ट्रीय व्यास टाइम्स समाचार पत्र एवम VT 24 NEWS भोपाल उज्जैन मध्य प्रदेश से प्रकाशित प्रधान संपादक डॉ.आर एस व्यास भोपाल मध्यप्रदेश मोबाइल नंबर 9424655735

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!