मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

अवैध वसूली और नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने वालों पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस ही गया।

लटेरी विदिशा मध्य प्रदेश..आबकारी विभाग विदिशा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लटेरी के मदन खेड़ी चौराहा पर संचालित शराब दुकान को सील कर दिया। इस दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। गरीब और आम उपभोक्ताओं की जेब पर लगातार डाका डाला जा रहा था, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी सवालों के घेरे में थी। अचानक हुई जांच में टीम ने पाया कि दुकान संचालक खुलेआम ओवररेटिंग कर रहा था। रेट लिस्ट तक सही तरीके से प्रदर्शित नहीं थी और ग्राहकों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे थे।
आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर
दस्तावेजों की जांच की
स्टॉक का मिलान किया और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दुकान को तत्काल सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में राहत की लहर है। लंबे समय से लोग इस लूट से परेशान थे।

VYAS TIME NEWS

राष्ट्रीय व्यास टाइम्स समाचार पत्र एवम VT 24 NEWS भोपाल उज्जैन मध्य प्रदेश से प्रकाशित प्रधान संपादक डॉ.आर एस व्यास भोपाल मध्यप्रदेश मोबाइल नंबर 9424655735

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!