बैरसिया में 5 मई को लगेगा जनसमस्याओं का दरबार, कलेक्टर खुद सुनेंगे जनता की फरियाद

बैरसिया में 5 मई को लगेगा जनसमस्याओं का दरबार, कलेक्टर खुद सुनेंगे जनता की फरियाद
सुरेश मालवीय बैरसिया।।कलेक्टर भोपाल प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर 5 मई, मंगलवार को बैरसिया तहसील कार्यालय में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसुनवाई तहसील कार्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जहां कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे।
प्रशासन ने इस जनसुनवाई को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति तय की है। खास बात यह है कि बैरसिया क्षेत्र से जुड़ी लंबित शिकायतों की पूरी अपडेटेड जानकारी अधिकारियों को साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और समस्याओं का त्वरित निपटारा हो सके।
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि हर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में होने वाली नियमित जनसुनवाई पहले की तरह जारी रहेगी। नगर निगम, खाद्य विभाग, एमपीईबी और शिक्षा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अपने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जनता के लिए सुनहरा अवसर:
अगर आपकी कोई समस्या लंबित है, तो 5 मई को बैरसिया पहुंचकर सीधे कलेक्टर से मिलें और अपनी शिकायत का समाधान पाएं।




