उत्तर प्रदेश (यू.पी)राज्यलोकल न्यूज़

विकास नगर में लगी भीषण आग से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आया विश्व मानवाधिकार परिषद।

विकास नगर में लगी भीषण आग से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आया विश्व मानवाधिकार परिषद।

विकास नगर में लगी भीषण आग से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आया विश्व मानवाधिकार परिषद।

व्यास टाइम्स लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर सेक्टर 14 रिंग रोड पर खाली प्लाट में बनी झोपड़ पट्टी में लगी भीषण आग से पीड़ित परिवारों से मिलने और उनको सरकार से आर्थिक मदद दिलाने के लिए विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों का हाल चाल लिया आश्वासन दिलाया कि हम लोग आप लोगों के लिए आर्थिक मदद के लिए सरकार से मांग करेंगे जिससे आप लोगों को हुए नुक्सान की भरपाई हो सके जिससे आप लोगों का जीवनयापन पहले की तरफ चल सके। इसके अलावा संगठन की तरफ से पीड़ित परिवारों को गर्मी की तपिश को देखते हुए पीड़ित परिवारों से मिलकर उनको वाटर कूलर भी दिए गए। जिसमें विशेष रूप से मानवाधिकार प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट मेराज अंसारी,राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर सेल श्री राम अकबाल बहादुर सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट हाईकोर्ट संयुक्त सचिव अवध बार एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष टीचर सेल श्री बृजेन्द्र शरण जी,सनातन महासभा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग पांडे जी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एडवोकेट आतिफ खान, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर बेग जी श्री तजम्मुल हक एवं मिर्ज़ा अतहर बेग के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।

VYAS TIME NEWS

राष्ट्रीय व्यास टाइम्स समाचार पत्र एवम VT 24 NEWS भोपाल उज्जैन मध्य प्रदेश से प्रकाशित प्रधान संपादक डॉ.आर एस व्यास भोपाल मध्यप्रदेश मोबाइल नंबर 9424655735

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!