क्राइममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

बोडा पुलिस की अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

73 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

व्यास टाइम्स राजगढ़ मध्य प्रदेश मुकेश अहिरवार

जिला राजगढ़ में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुलखेड़ी में स्कूल के पीछे एक व्यक्ति अवैध शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बोडा पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी अनिल पिता लाखन सासी निवासी ग्राम गुलखेड़ी को पकड़कर उसके कब्जे से 73 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग ₹57,800/-) जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*सराहनीय योगदान*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम के निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—

प्रधान आरक्षक 642 राम नारायण जटिया
प्रधान आरक्षक 681 धनसिंह
आरक्षक 823 कपिल अटारिया
आरक्षक 334 दुष्यंत
आरक्षक 161 पर्वत सिंह
आरक्षक 14 महेश राजपूत

पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

VYAS TIME NEWS

राष्ट्रीय व्यास टाइम्स समाचार पत्र एवम VT 24 NEWS भोपाल उज्जैन मध्य प्रदेश से प्रकाशित प्रधान संपादक डॉ.आर एस व्यास भोपाल मध्यप्रदेश मोबाइल नंबर 9424655735

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!