मध्य प्रदेशराजस्थानराज्य

राजधानी में रेहवसी इलाके में धड़ल्ले से चल रही अवैध फैक्ट्री जिम्मेदार मौन

मशीनों के शोर से सो नहीं पाते बच्चे-बुजुर्ग, आग लगी तो फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच पाएगी शिकायत पर अधिकारी झाड़ रहे पल्ला

भोपाल व्यास टाइम्स। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी राजधानी भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी बंद नहीं हुई है। ताजा मामला नारियलखेड़ा के शारदा नगर कॉलोनी का है। वार्ड 12, जोन 3 के भगत सिंह चौराहा स्थित इस पूरी तरह रिहायशी कॉलोनी में मिठाई के डिब्बे बनाने की अवैध फैक्ट्री धड़ल्ले से संचालित हो रही है।
रहवासियों का आरोप है कि फैक्ट्री में बड़ी-बड़ी Die Cutting और प्रेस मशीनें दिन-रात चलती हैं। मशीनों की तेज आवाज से छोटे बच्चे पढ़ नहीं पाते और बुजुर्गों की नींद हराम हो गई है। डिब्बे चिपकाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल गोंद की बदबू से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

सबसे बड़ा खतरा आग का

फैक्ट्री में भारी मात्रा में कागज, गत्ता और ज्वलनशील केमिकल रखा रहता है। कॉलोनी की गली इतनी संकरी है कि अगर शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लग गई तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी अंदर तक पहुंच ही नहीं पाएगी। ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका से रहवासी दहशत में हैं।

*शिकायत करो तो अधिकारी झाड़ते हैं पल्ला*
जब नगर निगम के जोनल अधिकारी से शिकायत की तो जवाब मिला – _”हमारा काम सिर्फ टैक्स लेना है, कार्रवाई करना हमारा अधिकार नहीं है।”_

वहीं अनुविभागीय अधिकारी से बात करने पर बताया कि “मामले कि जांच करवाता हूं” तहसीलदार से चर्चा करने पर बताया है कि जल्द ही जांच कर कार्यवाही की जावेगी लेकिन मौके पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सवाल – कार्रवाई सिर्फ गरीब पर क्यों?*
रहवासियों का सवाल है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियां बंद करने का आदेश दिया था, तो भोपाल में अब भी ये अवैध फैक्ट्रियां किसके संरक्षण में चल रही हैं? क्या कार्रवाई सिर्फ आम गरीब इंसान के ठेले-गुमटी पर ही होती है? अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
बिना ट्रेड लाइसेंस, बिना एमपीपीसीबी की अनुमति और बिना फायर एनओसी के चल रही इस फैक्ट्री पर अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। रहवासियों ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से तत्काल फैक्ट्री सील करने की मांग की है।

VYAS TIME NEWS

राष्ट्रीय व्यास टाइम्स समाचार पत्र एवम VT 24 NEWS भोपाल उज्जैन मध्य प्रदेश से प्रकाशित प्रधान संपादक डॉ.आर एस व्यास भोपाल मध्यप्रदेश मोबाइल नंबर 9424655735

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!