Welcome to VYAS TIME NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to VYAS TIME NEWS
मध्य प्रदेश

स्कूल बसों की जांच में सख्ती,नियमों से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग का कड़ा 

राजगढ़ व्यास टाइम्स समाचार मुकेश अहिरवार

राजगढ़ व्यास टाइम्स समाचार मुकेश अहिरवार

राजगढ़ मध्य प्रदेश…..राजगढ़ जिले में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने स्कूल बसों एवं अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार की गई जिसका उद्देश्य अवैध, असुरक्षित एवं नियमविरुद्ध संचालन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।जिला परिवहन अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र वैश्य के मार्गदर्शन में तथा आरटीओ चेक प्वाइंट राजगढ़-1 की प्रभारी अनामिका कोली के नेतृत्व में टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों की गहन जांच की। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप संचालित हों।अभियान के दौरान वाहनों के बीमा प्रमाणपत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी), परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघनता से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूल बसों के

विरुद्ध कुल ₹5000 की चालानी कार्रवाई की गई।राजगढ़ एवं ब्यावरा क्षेत्रों में स्कूल परिसरों में जांच की गई,परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में बड़ी संख्या में ऑटो, ई-रिक्शा एवं स्कूल बसें बिना वैध बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित हो रही हैं। इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध निरंतर चालानी और जब्ती की कार्रवाई की जाए।अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन एवं वाहन संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे सभी सुरक्षा मानकों एवं कानूनी प्रावधानों का पूर्ण पालन करें, अन्यथा भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जिले में सुरक्षित, अनुशासित और नियमबद्ध परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

VYAS TIME NEWS

राष्ट्रीय व्यास टाइम्स समाचार पत्र एवम VT 24 NEWS भोपाल उज्जैन मध्य प्रदेश से प्रकाशित प्रधान संपादक डॉ.आर एस व्यास भोपाल मध्यप्रदेश मोबाइल नंबर 9424655735

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!