कुटुंब प्रबोधन परिवार जोड़ने का अभियान है सेंगर
कुटुंब प्रबोधन परिवार जोड़ने का अभियान है सेंगर

कुटुंब प्रबोधन परिवार जोड़ने का अभियान है सेंगर
कुटुंब प्रबोधन भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने एवं बिखरते परिवारों को जोड़ने का अभियान है उक्त बात विद्या भारती योजना से भोपाल विभाग स्तरीय नव चयनित आचार्य विकास वर्ग विदिशा में संबोधित करते हुए कही,उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को भारतीय संस्कृति नैतिक मूल्यों राष्ट्रभक्ति के संस्कारों से अवगत कराकर उन्हें जागरूक करना है सत्र में राजेश तिवारी शारदा विहार के महाप्रबंधक ने शिक्षार्थियों को बताया कि भैया बहनों के मानस को समझ कर विषय का प्रतिपादन किया उन्होंने भैया बहनों के अभिलेख तैयार करने पर भी मार्गदर्शन दिया।
आर पी लखेर जिला परियोजना समन्वयक जिला विदिशा ने अपने वक्तव्य में कहा की आदर्श शिक्षक को कक्षा कक्ष में टीएल एम आवश्यक सामग्री लेकर जाना चाहिए तब ही अच्छी शिक्षक व्यवस्था होगी एवं शिक्षक करना सार्थक होगा इस अवसर पर अंकित जी शुक्ला विभाग समन्वयक विद्या भारती भोपाल भोपाल जिला प्रमुख एवं वर्ग संयोजक दुर्गा प्रसाद चक्रधारी पंकज सेन विदिशा जिला प्रमुख मनीष तिवारी जिला प्रमुख रायसेन एवं व्यवस्था टोली के सभी बंधु उपस्थित रहे।




