चांदखेड़ी में सूने मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, बंदूक और पीतल की मूर्ति मंदिर में छोड़ी चांदी की मूर्तियां ले गए
शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल स्वराष्ट्रीय से दूरभाष पर चर्चा करने पर बताया है कि अभी जांच चल रही है

मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चांदखेड़ी में निर्माणाधीन और सूने मकानों को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक मकान से चांदी व पीतल की मूर्तियां तथा दूसरे घर से बंदूक चोरी कर ले गए हालांकि वारदात के करीब 24 घंटे बाद चोर बंदूक और पीतल की मूर्ति बालाजी मंदिर में छोड़ गए,जबकि चांदी की मूर्तियां गायब हैं।
पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में ग्राम चांदखेड़ी निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त की दरमियान रात को अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था मकान का निर्माण कार्य चलने की वजह से मुख्य दरवाजा नहीं था। सुबह करीब 6:30 बजे उठने के पश्चात पूजा वाले कमरे में देखा तो भगवान की छोटी-छोटी पीतल और चांदी की मूर्तियां गायब थी इस दरमियान पता चला कि पड़ोस में रहने वाले शंकरलाल पिता भागचंद के घर में भी चोरी हुई शंकरलाल बाहर था उसकी पत्नी भी दुधाखेड़ी गई हुई थीं घर पर ताला नहीं लगा था। चोर घर से बंदूक उठाकर ले गया
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अगले दिन 22 अगस्त की सुबह गांव के पुजारी राजू बैरागी जब बालाजी मंदिर पहुंचे तो वहां शंकरलाल की चोरी हुई बंदूक दिखाई दी साथ ही पंकज शर्मा के घर से चोरी हुई पीतल की मूर्ति भी रखी हुई थी। चोर पीतल की मूर्ति और बंदूक मंदिर में छोड़ गए, लेकिन चांदी की मूर्तियां अपने साथ ले गए
घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाना शामगढ़ पहुंच कर पुलिस से अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल स्वराष्ट्रीय से दूरभाष पर चर्चा करने पर बताया है कि अभी जांच चल रही है
अब देखना ये है कि क्या पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब होगी या चोरों के हौसले बुलंद होगा




